Share this post with:
रायपुर-- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी की निंदा की। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके स्वर्गीय पिता पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी करना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री का विरोध करते हुए उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस किस स्तर तक उतर रही है, यह पूरा देश देख रहा है। जनता ऐसी संस्कारहीन और ओछी राजनीति को पहचान चुकी है। उनके अनुसार, कांग्रेस ने जब-जब घृणित भाषा का इस्तेमाल किया, जनता ने उसे करारा जवाब दिया। इस बार भी ऐसा ही होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए जवाब देगी। राजनीतिक विरोध की आड़ में अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण है। साय ने खरगे से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
Share this post with:
26 Oct 2026 2 Views
26 Oct 2026 6 Views
26 Oct 2026 26 Views
24 Oct 2026 59 Views
23 Oct 2026 49 Views
23 Oct 2026 66 Views
23 Oct 2026 49 Views