CNIN News Network

सीआरपीएफ के 4 जवान झुलसे, 2 गंभीर, विस्फोटक को नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट

08 Oct 2026   32 Views

सीआरपीएफ के 4 जवान झुलसे, 2 गंभीर, विस्फोटक को नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट

Share this post with:

 

 

कोंटा। एलामडगु कैंप के पास गुरुवार को विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

 

सुरक्षा मानकों के तहत प्रक्रिया के दौरान हुआ ब्लास्ट

 

पुलिस के अनुसार, पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलामडगु कैंपों में रखे अनुपयोगी व शेष विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन (एटीटी) टीम एलामडगु कैंप पहुंची थी। थाना भेज्जी क्षेत्र में कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास सुरक्षा मानकों के तहत विनष्टीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश उड़कर पास में गिरा और ब्लास्ट हो गया।

 

दो एएसआई गंभीर, दो जवानों को आई सामान्य चोटें

 

हादसे में एटीटी टीम के एएसआई एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी सीआरपीएफ के एएसआई अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एटीटी के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें आई हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web