CNIN News Network

सीआरपीएफ 170वीं वाहिनी के जवानाें ने ग्रामीणों के साथ किया वृक्षारोपण

11 Jul 2026   8 Views

सीआरपीएफ 170वीं वाहिनी के जवानाें ने ग्रामीणों के साथ किया वृक्षारोपण

Share this post with:

बीजापुर। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 170वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ द्वारा बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम पेगारापल्ली एवं बुरकीचारी में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पौधा भविष्य की पीढिय़ों के लिए स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता का आधार है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी सोच के तहत समय-समय पर जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा जताया, 170वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने कहा कि वह सुरक्षा के साथ-साथ जनसंपर्क, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से स्थानीय समुदाय के साथ विश्वास एवं सहयोग को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web