CNIN News Network

सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम 1 अगस्त को

30 Jul 2026   30 Views

सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम 1 अगस्त को

Share this post with:

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में 1 अगस्त को सावन के रंग, सीता के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजक सिनी श्रीकुमार एवं ममता टावरी ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन वन बंधु परिषद की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। यह शहरवासियों के लिये एक दिवसीय मेगा प्रदर्शनी सहित मस्ती और मनोरंजन का केंद्र होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लघु उद्योग संचालित करने वाली महिलाओं द्वारा डिजाइनर राखियां, लहंगे, साड़ी, ज्वेलरी सहित कान्हा पोशाक, मिठाई और गिफ्ट का शानदार कलेक्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं निःशुल्क तंबोला गेम का आयोजन भी किया गया है।

सिनी श्रीकुमार ने बताया कि यह आयोजन ग्रेन एसेंस, आलोक माहेश्वरी, निधि प्रशांत पांडे एवं द हाउस ऑफ फ्लेवर्स बाय रुचिका के  द्वारा किया जा रहा है।  कार्यक्रम से एकत्रित होने वाली राशि का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा।संस्था का उद्देश्य शिक्षा में बच्चों की मदद कर समाजसेवा का एक सार्थक प्रयास करना है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web