CNIN News Network

सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

17 Aug 2026   9 Views

सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

Share this post with:


रायपुर। पावन सावन मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के शुभ अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा सदैव प्रदेशवासियों पर बनी रहे। भगवान शिव के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य से परिपूर्ण हो तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और मंगल का संचार हो।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web