CNIN News Network

सात दिवसीय हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में 4 से, छग के तोमन भी होंगे शामिल

02 Sep 2026   63 Views

सात दिवसीय हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में 4 से, छग के तोमन भी होंगे शामिल

Share this post with:


रायपुर। हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन आगामी 4 से 10 सितंबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट में किया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात सरकार एवं खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की जा रही है जिसमें विश्व के 19 देशों के 108 अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजों एवं 86 अधिकारियों सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस अबवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री हर्ष संघवी, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका तथा प्रतियोगिता के प्रायोजक हुंडई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैलाश मुरारका ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज श्री तोमन कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता करेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web