Share this post with:
भारतीय फिल्म इतिहास में दो प्रकार के नायकों का दौर धर्मेंद्र ने शुरू किया था। धर्मेंद्र भी पहले सोशल और रोमेंटिक हीरो थे। एक फिल्म में उन्होंने शर्ट क्या उतारी हीमेन हो गए। फिटनेस के पहले महानायक धर्मेंद्र ही रहे। उनके बाद ऐसे कद काठी वालों की पसंदगी के दर्शकों के लिए एक नए युग के हीरो का दौर शुरू हुआ। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल, सुनील शेट्टी, और फिर सलमान खान। इन तीनों में केवल सलमान खान, अकेले ऐसे हीरो अभी भी है जिनकी कद काठी को देखकर लगता है कि सही में पंद्रह बीस पर भारी पड़ सकते है। नायकों की आयु नहीं उनका आंकलन उनके अभिनय से होता है।सलमान साठ साल के हो गए है। फिल्मों के हिसाब से हीरक जयंती मन गई है। अपने कड़क अभिनय के चलते दूसरी पारी में सलमान को पुलिस,या खुफिया विभाग के अधिकारी के रूप में ज्यादातर देखा जा रहा है। मैने प्यार किया का प्रेम, दस फिल्मों में प्रेम बने। एक उम्र के बाद स्वयं नायकों को लगने लगता है कि नायिकाओं के साथ गाना गाने से बेहतर आइटम सॉन्ग में शामिल होना होता है।सलमान खान के पिछले दशक की फिल्मों को देखे तो यही ट्रेंड समझ में आता है। सलमान खान की फिल्मे उनके शर्तों की होती है और नायिका चयन उनका होता है। इस कारण एक नायिका के साथ सलमान ने नाम नहीं जोड़ा। भाग्यश्री से लेकर रश्मिका मंदाना तक उनकी नायिकाएं फिल्म दर फिल्म बदलती रही। दस नायिकाओं भूमिका चावला(तेरे नाम), स्नेहा उल्लाल(लकी), जरीन खान(वीर), दबंग(सोनाक्षी सिन्हा), डेजी शाह(जय हो), अथिया शेट्टी( हीरो), वरिना हुसैन(लव यात्री), प्रनूतन बहल(नोटबुक), सई मांजरेकर( दबंग3),पलक तिवारी और शहनाज़ गिल(किसी का भाई किसी की जान) वन फिल्म वंडर रही। सलमान इन्हें नहीं उबार सके। सलमान के पहले दो दशक 1989से 2009तक के दौर में 72फिल्मों में काम किया। पैतालीस साल की उम्र में सलमान समझ चुके थे । धर्मेंद्र की तरह ही उन्होंने ट्रैक बदला और बीते डेढ़ दशक में केवल सोलह फिल्मों के काम किया जिनमें छह फिल्मे वांटेड, बजरंगी भाई जान, किक, दबंग, सुल्तान, टाइगर जिंदा है, धूम मचाई है। साठ साल बाद अगले पांच साल का समय सलमान खान के लिए महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि दर्शकों की भी अपनी पसन्दगी होती है। पुराने नायकों को नये नायक खारिज भी करते है।
** आलेख- संजय दुबे
Share this post with:
01 Jul 2026 48 Views
01 Jul 2026 10 Views
30 Jun 2026 16 Views
26 Jun 2026 58 Views
25 Jun 2026 48 Views