CNIN News Network

सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से मिली राहत, खारिज की चुनाव रद्द करने की याचिका

27 Apr 2026   3 Views

सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से मिली राहत, खारिज की चुनाव रद्द करने की याचिका

Share this post with:


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें भोजराज नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कांकेर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिससे फिलहाल उनकी जीत बरकरार रहेगी।
यह याचिका कांकेर से चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार बीरेश ठाकुर द्वारा दायर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी और छेड़छाड़ की गई, जिससे परिणाम प्रभावित हुआ। याचिकाकर्ता ने विशेष रूप से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की दोबारा जांच की मांग की थी। उनका दावा था कि चुनाव प्रक्रिया में कई स्तर पर अनियमितताएं हुईं।
मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ किया कि बिना ठोस सबूत के ईवीएम की दोबारा जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि केवल आरोपों के आधार पर जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता। पहले मौखिक या दस्तावेजी सबूत रिकॉर्ड पर होना जरूरी है। प्रारंभिक तौर पर गड़बड़ी के संकेत मिलने चाहिए। इन आधारों पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पूरी तरह निराश नहीं किया। फैसले में यह भी कहा गया कि अगर भविष्य में वे गड़बड़ी के ठोस सबूत पेश करते हैं, तो वे नई याचिका दायर कर सकते हैं। यानी मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, बल्कि सबूत मिलने पर इसे फिर से उठाया जा सकता है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web