CNIN News Network

सांसद पांडेय का सवाल : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, क्या कांग्रेस और उसके नेता इसका उत्तर देंगे?

22 May 2026   27 Views

सांसद पांडेय का सवाल : राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, क्या कांग्रेस और उसके नेता इसका उत्तर देंगे?

Share this post with:

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने सवाल दागा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, क्या इण्डियन नेशनल कांग्रेस और उसके नेता इसका उत्तर देंगे? श्री पाण्डेय ने कहा कि ऐसी टिप्पणी कोई विक्षिप्त व्यक्ति ही, पागलपन जिस पर सवार है, वही व्यक्ति ही इस प्रकार की टिप्पणी कर सकता है।
भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि बस्तर के अंदर के नक्सल समर्थक और सलवा जुडूम के विरोध में निर्णय देने वाले बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी कांग्रेस बनाती है। 172 जवानों की जिस हिड़मा ने हत्या की, उसके समर्थन में इण्डिया गेट पर नारे लगाए गए कि 'कितने हिड़मा मारोगे, हर घर से हिड़मा निकलेगा', उसके चित्र को अपने ट्विटर हैण्डल से ट्वीट करने वाले राहुल गांधी क्या सेना का मनोबल नहीं गिरा रहे हैं? क्या नक्सलियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं? एण्डरसन को देश से भगाने वाली कौन-सी पार्टी है? क्वात्रोच्चि को इस देश से भगाने वाले क्या इण्डियन नेशनल कांग्रेस लोग नहीं हैं? श्री पाण्डेय ने सवाल दागा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करने वाले राहुल गांधी आज किस मुँह से प्रधानमंत्री श्री मोदी के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं? सन 2010 में ओड़िशा में नक्सल लीडर के साथ मंच साझा करने राहुल गांधी ओड़िशा पहुँचे थे! भारत जोड़ो यात्रा में नक्सलियों का साथ लेने वाले राहुल गांधी बताएँ कि नंदिनी सुन्दर को सन 2011 में स्वतंत्र करने का काम किसने किया? एनएसई में प्रधानमंत्री के ऊपर परिषद का गठन करके उसमें हर्षमंदर से लेकर अनेक राष्ट्रविरोधियों को रखने वाली वह कौन-सी पार्टी है? श्री पाण्डेय ने कहा कि देश की आत्मनिर्भरता के लिए, स्थिरता के लिए, देश को वैश्विक अर्थशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री श्री मोदी, जिन्होंने इस देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया है, आज राहुल गांधी उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। श्री पाण्डेय ने चुनौती दी कि क्या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज, इन सवालों का इसका उत्तर देंगे?
पाण्डेय ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने 38 हजार वर्ग किमी भारत की जमीन 1962 में चीन के साथ युद्ध में चीन को दे दी और तब नेहरू ने कहा था किउस भू भाग में एक घास का तिनका भी नहीं उगता, बंजर जमीन को छोड़ देने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसका उत्तर महावीर त्यागी ने यह कहकर दिया था कि यदि मेरे सिर में बाल नहीं है तो सिर या धड़ काटकर चीन को देदें? 1961 में पाकिस्तानी कबीलाइयों के आक्रमण में पाकिस्तान ने भारत की कितनी जमीन कब्जा कर ली? 1947 में 13 हजार वर्ग किमी का क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे में नेहरू ने छोड़ दिया जो आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है। श्री पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी के परदादा से लेकर उसकी माता सोनिया गांधी तक राष्ट्र विरोधी प्रकरण, जिनका का कोई प्रायश्चित कर नहीं हो सकता, के पापों को भारत की जनता भुगत रही।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web