Share this post with:
रायपुर। सांची स्तूप में 29 और 30 नवंबर को होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा दो दिनों के लिए मिलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेलवे के सांची स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। यह व्यवस्था 27 और 28 नवंबर को कोरबा और अमृतसर से रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए की गई है। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सांची स्टेशन पर सुबह 6.42 बजे पहुंचेगी और 6.44 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शाम 5.14 बजे पहुंचेगी और 5.16 बजे रवाना होगी।
Share this post with:
25 Nov 2026 1 Views
25 Nov 2026 15 Views
25 Nov 2026 17 Views
24 Nov 2026 112 Views
23 Nov 2026 143 Views
21 Nov 2026 368 Views
21 Nov 2026 430 Views