Share this post with:
कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण पर वन्य प्राणी तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण अपने खेत के बोर में नहा रहा था। इस हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीण सगराम नेताम की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उन्हें निगरानी में रखा है। ग्रामीण अब अपने खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं, खासकर शाम के समय और अंधेरा होने के बाद।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के बांगाबारी नयापारा गांव निवासी सगराम नेताम अपने खेत के बोर में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने ऊपर हुए अचानक हमले में ग्रामीण सगराम ने मदद के लिए जोर से चीख-पुकार की। उनकी आवाज सुनकर पास ही में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर आ पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ मौके से भाग निकला। घायल सगराम को आस-पास के लोगों ने तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में वन्यजीवों की आवाजाही होती रहती है। हालांकि इस तरह का सीधा हमला चिंताजनक है। ग्रामीणों में अब अपने खेतों में काम करने को लेकर डर बैठ गया है।
वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और समूह में रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकडऩे और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। विभाग ने गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।
Share this post with:
31 May 2026 1 Views
31 May 2026 1 Views
30 May 2026 14 Views
30 May 2026 12 Views
29 May 2026 55 Views
28 May 2026 60 Views