Share this post with:
00 सराफा व्यापारी छात्रों को इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट में करेगा पूर्ण सहयोग
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ किए जाने पर सर्राफा व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि लगभग 4 वर्ष पूर्व स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से यह कोर्स प्रारंभ किया गया था सर्राफा व्यापारियों द्वारा लगातार किए गए प्रयासों एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के हस्तक्षेप के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर्स को डिग्री स्तर पर अपग्रेड कर इसे पुनर्जीवित किया है।
उन्होंने बताया कि यह तीन वर्षीय कौशल आधारित पाठ्यक्रम में हीरे की गुणवत्ता आभूषणों का मूल्यांकन एवं आधुनिक रत्न परीक्षण तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को रत्न एवं आभूषण उद्योग, डायमंड सेक्टर एवं स्वरोजगार में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मालू ने कहा कि सर्राफा व्यापारी इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को प्रवेश इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट में पूर्ण सहयोग करेगा। शहर के प्रमुख जेम एवं ज्वैलरी व्यापारी छात्रों को अपने प्रतिष्ठानों में उद्योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराएंगे। श्रीमालू ने 12वीं पास युवाओं से अपील की है कि वे सीमित सीटों पर शीघ्र प्रवेश लें और स्किल इंडिया के तहत अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे।
Share this post with:
01 Aug 2026 7 Views
01 Aug 2026 6 Views
01 Aug 2026 23 Views
01 Aug 2026 16 Views
01 Aug 2026 20 Views
01 Aug 2026 19 Views