Share this post with:
रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ का दीवाली मिलन समारोह का आयोजन रविवार, पंद्रह नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संध्या काल 5बजे , फिल्टर प्लांट के आगे संजय नगर रिंग रोड स्थित समाज के भवन में होगा, साथ ही नवीनीकृत कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं दान दाताओं का सम्मान भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर एवं समाज के प्रशासनिक अधिकारी विशेष अतिथि बतौर उपस्थित होंगे।
उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय दानदाताओं का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया जाना है।समाज के प्रशासनिक अधिकारी को आमंत्रित करने से समाज के युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रशासन पुलिस, या अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे समाज के सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
Share this post with:
13 Nov 2026 39 Views
13 Nov 2026 60 Views
12 Nov 2026 223 Views
12 Nov 2026 186 Views