CNIN News Network

सरयू पारीण ब्राह्मण महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, खेलकूद के भी बटे पुरस्कार

17 Aug 2026   20 Views

सरयू पारीण ब्राह्मण महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, खेलकूद के भी बटे पुरस्कार

Share this post with:


रायपुर। ढोल मंजीरों की थाप पर सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ की मातृ शक्तियों ने गीत संगीत और खेलकूद का आयोजन कर सावन महोत्सव मनाया। जिसके विजयी खिलाडिय़ों को अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि सरयू पारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ की महिला मंडल के द्वारा प्रति वर्ष सावन महोत्सव का आयोजन कर अनेक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में सावन महोत्सव आयोजित किया गया था और महिलाओं के द्वारा गीत संगीत, अंताक्षरी, नृत्य, सौंदर्य स्पर्धा,वेश भूषा का आयोजन किया गया। जिसमें 32 मातृ शक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर परकुसुम त्रिपाठी, पदमा ओझा, अपर्णा तिवारी, किरण तिवारी, अनीता दुबे, नीलम मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, सुसुम शुक्ला, मीनाक्षी तिवारी, शशि मिश्रा, पुष्प मिश्रा, सीमा मिश्रा, सुषम शुक्ला, नीलम तिवारी, मीरा दुबे, सुमित्रा मिश्रा, सुनीता दुबे, ममता तिवारी, अनीता तिवारी, डॉ. शोभना तिवारी, मनोज्ञा त्रिपाठी, संतोषी तिवारी, राशि आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना चौबे पूर्व प्राचार्य व श्रीमति आरपी ओझा, राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web