Share this post with:
रायपुर। उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार 3 मई को पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन श्री महामाया मंदिर प्रांगण स्थित सत्संग भवन में धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 71 ब्राह्मण बटुकों का विधिवत संस्कार संपन्न होगा. यह कार्यक्रम विशेष रूप से वैदिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.
संगठन के मुख्य सलाहकार एवं कार्यक्रम संयोजक डा.भावेश शुक्ला पराशर एवं महामाया मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार से पहले पारंपरिक विधियों जैसे तेलमाटी, मंडपाच्छादन, मातृका पूजन और हरिद्रालेपन आदि अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इसके बाद बटुकों का मुंडन संस्कार और फिर यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा. आचार्यों द्वारा उन्हें गायत्री मंत्र दीक्षा एवं जीवन के धार्मिक-सांस्कृतिक कर्तव्यों की शिक्षा दी जाएगी. अंत में बटुकों द्वारा भिक्षा-वृत्ति की परंपरा का प्रतीकात्मक निर्वहन भी कराया जायेगा.
संगठन के प्रदेश सचिव पं.सजल तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक उपनयन कार्यक्रम पहले भी परिषद् द्वारा आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बटुकों ने भाग लेकर वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाया है. इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के ब्राह्मण बटुक इस आयोजन में सम्मिलित हो रहे हैं। श्री झा ने बताया है कि दोपहर यज्ञोपवीत संस्कार में लगभग 1000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम पश्चात संध्या 6 बजे शोभायात्रा बाजे-गाजे, आतिश बाजी के साथ महामाया मंदिर से ठेठ वार भवन, अग्रसेन भवन, जैतू साव मठ, एवं दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बावली से होते हुए वापस महामाया मंदिर रामगढ़ पहुंचेगी।
Share this post with:
02 May 2026 3 Views
02 May 2026 44 Views
30 Apr 2026 31 Views
30 Apr 2026 13 Views
30 Apr 2026 22 Views