CNIN News Network

सबसे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री रहने का रिकॉर्ड केदार कश्यप के नाम हुआ दर्ज - रजनीश

06 Sep 2026   18 Views

सबसे लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री रहने का रिकॉर्ड केदार कश्यप के नाम हुआ दर्ज - रजनीश

Share this post with:


जगदलपुर। बस्तर जिले के भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रजनीश पानीग्राही ने छत्तीसगढ़ के रजनैतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड केदार कश्यप के नाम दर्ज होने पर उन्होने बस्तर के अपने कद्दावर नेता एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप को अशेष शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए छत्तीसढ़ के राजनैंतिक क्षितिज पर उत्तरोत्तर अग्रसर होने की मंगलकामना की है ।
रजनीश पानीग्राही ने बताया कि बस्तर की धरती से उनका राजनैतिक सफर सरकार बदलने और हर लहर के थपेड़े झेलने के बावजूद बेधड़क आगे बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के तीनों कार्यकाल में वे लगातार 15 वर्ष मंत्री रहे, तब वे सबसे कम उम्र के मंत्रियों में गिने जाते थे, और अब साय सरकार में चौथी बार ढाई साल से मंत्रालय संभाल रहे हैं। इसे जोड़ लें तो आंकड़ा 17 वर्ष 9 महीने का बैठता है। उन्होने कहा कि केदार कश्यप ने जो पैमाना तय किया है, वहां तक पहुंचना किसी भी राजनैतिक धुरंधर के लिए आसान तो कतई नहीं है। इसके लिए सिर्फ चुनाव जीतना ही काफी नहीं है, लगातार ढाई दशक तक बस्तर संभााग सहित छत्तीसगढ़ की राजनीति में बने रहना होता है। उनका कहना है कि एक दौर वह था जब मंत्री लंबी पारी बेफिक्र होकर रहते थे, लेकिन आज का आलम यह है कि कोई भी मंत्री अपनी कुर्सी को लेकर आश्वस्त नजर नहीं आता। मंत्रियों के लिए हर गुजरता दिन एक राहत की सांस लेकर आता है । इन परिस्थितियों में केदार कश्यप का छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मंत्री रहने का रिकॉर्ड के लिए बस्तर संभाग में उनकी सशक्त पकड़ और पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी राजनैतिक स्वीकार्यता को माना जाता है।
रजनीश पानीग्राही ने बताया यह भी बताया कि केदार कश्यप का यह सफर छत्तीसगढ़ की राजनीति में बदस्तूर जारी है। रिकॉर्ड की इस दौड़ में उनके ठीक पीछे बृजमोहन अग्रवाल हैं। रमन सिह की सरकार में पूरे 15 वर्ष सत्ता के सबसे मजबूत स्तंभ में से एक रहे बृजमोहन अग्रवाल विष्णुदेव साय की सरकार में भी लगभग 6 महीने मंत्री रहे। रायपुर के सांसद बनने के बाद उनकी केबिनेट मंत्री की पारी थमी। बृजमोहन अग्रवल लगभग 15 वर्ष 6 महीने छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web