CNIN News Network

सफाई के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

07 Nov 2026   11 Views

सफाई के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Share this post with:

00 पिता-पुत्र ने कल तोड़ा था दम आज इलाज के दौरान मां की सांसे थम गई
बलौदाबाजार। घर में दीवाली की साफ-सफाई करते समय शुक्रवार को विद्युत की चपेट में एक दूसरे को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के पति पत्नी और पुत्र (तीन सदस्य) काल के आगोश में समा गये। इनमें से पिता और पुत्र ने कल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रुप से रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी की शनिवार को सांसे थम गई।
बलौदाबाजार में करंट हादसे ने एक ही परिवार को उजाड़ दिया। घर में सफाई के दौरान करंट की चपेट में आए प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता की पत्नी वर्षा गुप्ता का भी शनिवार 7 नवंबर को इलाज के दौरान निधन हो गया। वर्षा गुप्ता रायपुर का एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। घर में सफाई के दौरान लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित होने से कारोबारी राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता और 22 वर्षीय पुत्र मोनू गुप्ता करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों हादसे का शिकार हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे में शुक्रवार को राकेश गुप्ता और उनके पुत्र मोनू गुप्ता की मौत हो गई थी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web