CNIN News Network

सपा की पहली सूची जारी होते ही कांग्रेस नाराज,यूपी में बढ़ा रार

25 Nov 2026   30 Views

सपा की पहली सूची जारी होते ही कांग्रेस नाराज,यूपी में बढ़ा रार

Share this post with:

 

लखनऊ--2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आईएनडीआईए ब्लॉक के सहयोगी दलों—समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है। एक तरफ गठबंधन की मेज पर सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। सपा के इस कदम से सहारनपुर के कांग्रेस सांसद और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद बेहद नाराज हैं।

सीटों पर अंतिम समझौता होने से पहले ही सपा द्वारा पत्ते खोले जाने पर इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है सपा के इस एकतरफा फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए मसूद ने दो टूक सवाल किया है कि सपा तय कर ले कि उसे बीजेपी से लडऩा है या मुझसे और कांग्रेस से यही नहीं मसूद ने कहा कि मैं अपनी पार्टी में बात करूंगा कि हमें क्या करना है।

बता दे सपा ने अपनी पहली सूची में सहारनपुर जिले की दो विधानसभा सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतार दिया है ये दोनों ही सीटें वर्तमान में समाजवादी पार्टी के पास हैं लेकिन सहारनपुर की राजनीति में सक्रिय इमरान मसूद और कांग्रेस इन सीटों पर अपना दावा पेश कर रहे थे , ऐसे में 2027 की चुनावी जंग से पहले सहारनपुर से उठी यह चिंगारी आने वाले दिनों में गठबंधन की बातचीत को प्रभावित कर सकती है।

 

*-सपा ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 4 पुराने चेहरे

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें 4 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को नया चेहरा बनाया गया है। सपा ने सहारनपुर की बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर ग्रामीण से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया है। शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन और अमरोहा से महबूब अली को फिर मौका दिया है। ललितपुर से ज्योति लोधी चुनाव लड़ेंगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web