CNIN News Network

सड़क दुर्घटना में विधायक मोहिले के भाई समेत तीन की मौत

15 Oct 2026   72 Views

सड़क दुर्घटना में विधायक मोहिले के भाई समेत तीन की मौत

Share this post with:

रायपुर। बिलासपुर संभाग के तखतपुर में गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में पूर्व खाद्य मंत्री एवं मुंगेली से भाजपा विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना तखतपुर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह रोज की तरह पुन्नू लाल मोहिले  के भाई अधीन दास मोहिले सुबह मॉर्निंग वॉक में अपने दो साथियों के साथ मुख्य मार्ग मे निकले हुए थे। उसी दरमियान तेज गति से मुंगेली की ओर जा रही पिकअप वेन ने उन तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में मुंगेली जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जराहागांव के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में अधीन मोहले, बल्लु बघेल और गंगा राम शामिल है। अधीन मोहिले जो मुंगेली विधायक मोहले जी के बड़े पिता जी के बेटे थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web