Share this post with:
जगदलपुर। जिले के थाना कोडेनार अंर्तगत मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क के बीच खराब हालत में खड़ी हाइवा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेकाॅज भेजा गया।
कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि पिकअप सवार तीन लोग एरंडवाल के बाजार से लौट रहे थे। मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा वाहन खराब हालत में सड़क के बीच खड़ी थी। पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अंधेरे में हाइवा को नहीं देखा। इसके परिणामस्वरूप पिकअप सीधे हाइवा से जा टकराई। मृतकाें की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एक घायल को मेकाॅज उपचार के लिए पहुंचाया गया।
Share this post with:
26 May 2026 28 Views
26 May 2026 11 Views
26 May 2026 16 Views
26 May 2026 10 Views
25 May 2026 74 Views