CNIN News Network

सकारात्मक सोंच लेकर आगे बढ़ें और चुनौतियों का साहस से सामना करें-डॉ. वर्णिका शर्मा

11 Aug 2026   19 Views

सकारात्मक सोंच लेकर आगे बढ़ें और चुनौतियों का साहस से सामना करें-डॉ. वर्णिका शर्मा

Share this post with:

 

 

 

0- डागा कालेज में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम

रायपुर। श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के अवसर पर दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय तिवारी , अध्यक्ष, राष्ट्रीय विद्यालय समिति ने की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री मदन तालेड़ा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन कर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री अजय तिवारी ने नवप्रवेशित छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के भविष्य की नींव रखने वाला महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, अनुशासनपूर्ण जीवन जीने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएँ अपने ज्ञान, संस्कार एवं प्रतिभा के माध्यम से अपने परिवार के साथ-साथ अपने शहर, राज्य और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का साहस एवं धैर्य के साथ सामना करने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे, सही मार्ग का चयन करने तथा अहंकार से दूर रहते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, विनम्रता, आत्मविश्वास एवं मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढऩे से प्राप्त होती है।

दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्राओं के महाविद्यालयीन जीवन के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शुरुआत प्रदान की।

सकारात्मक सोंच लेकर आगे बढ़ें और चुनौतियों का साहस से सामना करें-डॉ. वर्णिका शर्मा
सकारात्मक सोंच लेकर आगे बढ़ें और चुनौतियों का साहस से सामना करें-डॉ. वर्णिका शर्मा

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web