CNIN News Network

संस्कृत सप्ताह का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

01 Sep 2026   26 Views

संस्कृत सप्ताह का समापन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Share this post with:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, रायपुर द्वारा संस्कृत सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस पर सोमवार को संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन प्रो. एन.पी. पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नलघर चौक, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में संस्कृत विद्यालयों की कक्षा पूर्व माध्यमिक द्वितीय वर्ष (10वीं) एवं उत्तर माध्यमिक द्वितीय वर्ष (12वीं) की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, मेडल एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विद्यावती चंद्राकर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने तथा संस्कृत को विद्यालयों में अनिवार्य किए जाने की दिशा में जोर दिया। विधायक सुनील सोनी ने भी संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में जोड़े जाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में संस्कृत विद्यामंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, एकल गीत, श्लोक वाचन, सामूहिक लघुनाटिका एवं संस्कृत भाषा में गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में संस्कृत विद्यामंडल के सचिव डॉ. विजय कुमार खंडेलवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, मंडल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. व्यास नारायण आर्य एवं श्रीमती अनुरिमा शर्मा ने किया। अंत में सचिव डॉ. विजय कुमार खंडेलवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web