Share this post with:
नई दिल्ली। संसद परिसर में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोधाभास के चलते संसद की कार्यवाही चल नहीं पा रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद मुकेश दलाल का भी आमना-सामना हुआ। प्रियंका संसद पहुंचकर अपनी गाड़ी से उतरी ही थीं कि भाजपा के सांसद उनके सामने राहुल के खिलाफ नारे लगाने लगे।भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- वे झारखंड गए हैं। छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं।
Share this post with:
10 Aug 2026 31 Views
10 Aug 2026 35 Views
10 Aug 2026 31 Views