CNIN News Network

संविधान गौरव दिवस पर कल रायपुर में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

25 Nov 2026   18 Views

संविधान गौरव दिवस पर कल रायपुर में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Share this post with:


रायपुर। भारतीय संविधान के गौरव, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा कल 26 नवम्बर को संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक भवन रायपुर किया जाएगा। 
इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। आयोजन में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय होंगे। विशेष अतिथि प्रदेश के विधि एवं विधायी मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा भाजपा रायपुर शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर व श्याम नारंग जी (रायपुर ग्रामीण) उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में अपराह्न 3:30 बजे से प्रारम्भ होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web