CNIN News Network

संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ कल, उप मुख्यमंत्री साव व मंत्री नेताम होंगे शामिल

26 Nov 2026   15 Views

संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ कल, उप मुख्यमंत्री साव व मंत्री नेताम होंगे शामिल

Share this post with:


रायपुर। खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल व युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ समारोह 27 नवम्बर 2026 को दोपहर 10:45 बजे से पी.जी. कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर) आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी शामिल होंगे।
समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा संभाग के अध्यक्ष श्री रामकिशुन सिंह, छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ अन्त्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भुनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री राम लखन पैकरा, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web