Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर जिले के 30 विद्यालयों से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई। जिसमें प्रथम स्थान - प्रिंसी यादव, आयुष अग्रवाल एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान - भूमिका साहू, ऐश्वर्य कुमार दुबे, ग्लोरियस हाइयर सेकेंडरी स्कूल व तृतीय स्थान - अदिति चौधरी,यीशु देवांगन, सेजस स्कूल,बिरगांव रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को निर्णायक मंडल एवं अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नीता बाजपेयी, राज्य एनएसएस अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी, तथा विशेष अतिथि नीतू मंडावी, सहायक संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रेड रिबन क्लब की बैठक एवं जिला संगठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर, पोस्टर प्रतियोगिता तथा विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे। यह संपूर्ण आयोजन डॉ. नीता बाजपेयी, राज्य एनएसएस अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नीतू मंडावी, सहायक संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम का सुनियोजित संचालन एवं निर्देशन डॉ. रात्रि लहरी, नोडल अधिकारी, रेड रिबन क्लब द्वारा किया गया।
Share this post with:
15 Aug 2026 35 Views