CNIN News Network

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

27 Jul 2026   23 Views

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

Share this post with:


00 भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया : पूरे देश में कलश यात्राएँ निकाली जाएंगीं और व्यापक जनसम्पर्क स्थापित किया जाएगा, अभियान आगामी माघ पूर्णिमा तक तक चलेगा
​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं पावन जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित देशव्यापी सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) से एक प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी के लिए रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से पवित्र माटी एवं जल लेकर लौटेगा।
​भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि इस पवित्र माटी एवं जल अभियान के प्रभारी डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल रवाना हुआ है। 

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. खिलावन साहू, ध्रुव प्रसाद मिर्धा, हरिनाथ खुंटे, चंद्र प्रकाश सूर्या, खेमराज बाकरे, मोनू वर्मा, महंत खेलूराम पैगवार, ओमेश्वर जीभेकार, मोरध्वज गिलहरे, गुलशन सुमन, राजकुमार जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो एक वैचारिक आंदोलन भी है। यह वैचारिक आंदोलन हमें निरंतर प्रेरित करता है कि समाज को आपस में कैसे जोड़ा जाए? भाजपा की स्पष्ट प्रतिबद्धता समाज में एकता, सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता स्थापित करने की है। इसी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी यह देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है। इस दौरान ​पूरे देश में कलश यात्राएँ निकाली जाएंगीं और व्यापक जनसम्पर्क स्थापित किया जाएगा। ​छात्रावासों और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में जाकर गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और विचारों को पहुँचाया जाएगा। ​यह अभियान अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा संत रविदास जयंती तक निरंतर सक्रियता के साथ चलाया जाएगा। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हम आज भी संत गुरु रविदास जी के संदेशों, संकल्पों और सीख से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता और समानता का संदेश फैला सकें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web