CNIN News Network

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे पुरस्कृत

07 Oct 2026   7 Views

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे पुरस्कृत

Share this post with:

रायपुर। संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्राचार्य मनीष गोवर्धन और वरिष्ठ शिक्षक अखिल खरे ने पुरस्कृत किया। महाराष्ट्र मंडल की शाला में शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जा रहा है, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो और क्लास में शत- प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रतिबद्ध हो।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि सितंबर में शत- प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों में पहली से ईशांत वर्मा, साई राज सिंह, संजना कैवर्त और रेयांश वर्मा शामिल रहे। वहीं दूसरी से अदिति गायकवाड़, अभिज्ञा शुक्ला, रुद्र साहू और श्रेया वर्मा को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से अनुष्का बारले, दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू, कार्तिक दास, नैना साव, प्रज्ञा दीप दास, शिखा साहू, यश गुप्ता, गीतांजलि राव और रुद्राक्षी राजवाड़े को शत- प्रतिशत उपस्थिति के लिए इनाम दिया गया।
अपर्णा आठले के अनुसार कक्षा चौथी से रोहन साहू, सुहानी आठले, अजय सिंह राजपूत और दीपिका साहू भी सौ प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों में शामिल रहे। पांचवीं में सौरव राउत, लव पाठक, मोक्ष साहू, डी पल्लवी, तन्मय साहू, प्रियांशी राजवाड़े और तेजस्वी वर्मा की उपस्थिति पुरस्कृत करने योग्य रही। इस दौरान बच्चों को जंक फूड और हेल्दी फूड के बारे में भी बताया गया। जिसमें घर के खाने को प्राथमिकता दी जाए, जो कि हमारे सेहत के लिए अत्यावशक है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web