CNIN News Network

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के नचिकेत ने राज्य फेंसिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड

16 Sep 2026   5 Views

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के नचिकेत ने राज्य फेंसिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड

Share this post with:

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के नचिकेत तांडी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीता है। बलौदाबाजार जिले के कसडोल में हुई शालेय फेंसिंग स्पर्धा में नचिकेत ने सेबर एकल इवेंट और सेबर टीम इवेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करके दो केटेगरी में विजेता होने का गौरव हासिल किया है।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते सहित समस्त कार्यकारिणी, प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने टीचर स्टाफ सहित नचिकेत को फेंसिंग स्पर्धा में मिली इस सफलता को शाला और महाराष्ट्र मंडल के लिए बड़ी उपलब्धिपूर्ण बताया। उन्हें सभी ने फेंसिंग स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने और भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां भी कामयाबी के झंडे गाडऩे का आशीर्वाद दिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web