CNIN News Network

संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला,शिंदे गुट में होंगे शामिल

04 Apr 2024   104 Views

संजय निरुपम  को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला,शिंदे गुट में होंगे शामिल

Share this post with:

 

मुंबई। तेज तर्रार नेता संजय निरुपम  को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल बाहर कर दिया है अब वे शिव सेना शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद पार्टा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है। इससे पहले उन्हें स्टार कैंपेनर की सूची से हटा दिया था।संजय निरुपम मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩा चाहते थे। शिवसेना (यूबीटी) ने यहां से अमोल कीर्तिकार को उतारा है। जिससे संजय नाराज हो गए। उन्होंने सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना (यूबीटी) की कड़ी आलोचना की थी। जानकारी सामने आई है कि संजय गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web