CNIN News Network

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

26 May 2026   30 Views

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

Share this post with:


00 संगठन, जनसेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा – साय
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को भाजपा परिवार, संगठन और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रूपनारायण सिन्हा ने संगठन निर्माण, जनसेवा तथा भारतीय संस्कृति एवं योग के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका समर्पित, अनुशासित और सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उनका इस प्रकार अचानक हमें छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन, संगठन और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लंबे समय तक याद की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web