Share this post with:
0-पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान अलंकरण समारोह
रायपुर / विश्व संगीत दिवस पर पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान अलंकरण समारोह एवं मशहूर गजलों से सुसज्जित 'शाम - ए - गजलÓ कार्यक्रम विमतारा सभागृह में आयोजित किा गया था। शहर के रसिक बिरादरी व प्रबुद्धजन कार्यक्रम में शामिल रहे। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ श्री अंजय शुक्ला समारोह के मुख्य अतिथि थे।
मां सरस्वती की पूजा अर्चना, माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्री शुक्ला ने अपने उद्बबोधन में संगीत को महासागर बताते हुए कहा कि संगीत के माध्यम से जो बच्चों को संस्कार दिए जाते है वो अपने आप में एक अदभुत कार्य है। जिस घर में गीत संगीत का संस्कार हो उस घर के बच्चों का पैर कभी इधर से उधर नहीं डगमगाएगा। संगीत में संस्कार,संस्कृति और सभ्यता का समावेश होता है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री प्रमोद गुप्ता,पंडित श्री कीर्ति माधव व्यासवरिष्ठ संगीतकार ,पद्मश्री श्री भारती बंधु , कार्यक्रम निदेशक दीपक गुणवंत व्यास समस्त आयोजक समिति रायपुर नगर से आए गीत संगीत,गजल के श्रोतागण उपस्थित रहे।
Share this post with:
22 Jun 2026 22 Views
20 Jun 2026 16 Views
18 Jun 2026 44 Views
18 Jun 2026 24 Views
18 Jun 2026 19 Views