Share this post with:
00 परिवार संस्कार को लेकर प्रदेश के हर जिले में लगेगा कार्यशाला -प्रदीप
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर के समस्त जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकगण उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, समाजहित के कार्यों को गति देने, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू बताया की प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर परिवार संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इन कार्यशालाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर संस्कार, पारिवारिक जिम्मेदारियों, युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन तथा सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से लेकर गांव-गांव और समाज से परिवार तक संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि समाज तभी मजबूत होगा, जब हमारा परिवार संस्कारवान और मजबूत होगा। इसी उद्देश्य से परिवार संस्कार कार्यशालाओं को प्रदेशभर में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में प्रभारी बनाकर इस अभियान को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठन की सकारात्मक सोच और संस्कारों का संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है, जब कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर जिम्मेदारी के साथ समाज के लिए कार्य करते हैं। आने वाले समय में प्रदेश साहू संघ की सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहू जी डॉक्टर तिलक साहू जी संगठन सचिव सुनील साहू जी चंद्रावती साहू जी प्रदेश के महामंत्री उद्यो प्रसाद साहू जी राजेश साहू जी कोषाध्यक्ष गोपाल साहू जी वरिष्ठ श्रीमती विद्या देवी धनंजय साहू जी रायपुर जिला अध्यक्ष दिलीप साहू जी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री हीरामन साहू जी दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी धमतरी जिला अध्यक्ष श्री गणेश साहू जी मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री पुहूप राम साहू जी बालोद जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू जी महासमुंद जिला अध्यक्ष ढाल सिंह साहू जी कोंडागांव जिला अध्यक्ष राजेश साहू जी कांकेर जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू जी कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर साहू जी बालोद बाजार जिला अध्यक्ष सुनील साहू जी भिलाई जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू जी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष मदन साहू जी जी कवर्धा जिला अध्यक्ष धरमलाल साहू जी राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नोबेल साहू एवं मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप साहू जी युवा प्रकोष्ठ शशिकांत साहू जी महिला प्रकोष्ठ दिव्या कलिहारी किसान प्रकोष्ठ चोवा राम साहू आदि प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित थे।
Share this post with:
18 Sep 2026 0 Views
18 Sep 2026 6 Views
18 Sep 2026 10 Views
18 Sep 2026 9 Views
17 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 16 Views