CNIN News Network

श्रीवास की रिपोर्ट पर बेमेतरा कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज

16 Aug 2026   8 Views

श्रीवास की रिपोर्ट पर बेमेतरा कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share this post with:


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की रिपोर्ट पर बेमेतरा जिले में प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष और धमधा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअरुण साहू के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। कांग्रेस नेता अरुण साहू ने तस्वीर को एडिट कर उसमें गलत तिरंगे की तस्वीर लगाई और इसके साथ भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की।मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कथित पोस्ट के साक्ष्यों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि शिकायत के बाद कांग्रेस नेता ने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया।
श्रीवास ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रध्वज और भाजपा नेताओं को लेकर बिना तथ्य-जांच के सोशल मीडिया पर सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज और राष्ट्र पर्व को लेकर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web