CNIN News Network

श्रीजगन्नाथ मंदिर में होगा शुभ तुलसी विवाह का आयोजन 22 नवंबर को

16 Nov 2026   9 Views

श्रीजगन्नाथ मंदिर में होगा शुभ तुलसी विवाह का आयोजन 22 नवंबर को

Share this post with:

जगदलपुर। धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के निर्वहन की कड़ी में आगामी 22 नवंबर रविवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में भगवान शालीग्राम एवं माता तुलसी का विवाह आयोजित किया जाएगा । 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें तुलसी विवाह की तैयारियों, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज, बस्तर संभाग के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बताया कि देवउठनी एकादशी के पूजा विधान के पश्चात 22 नवंबर को शुभ मुहूर्त में भगवान शालीग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाएगा। परंपरानुसार भगवान शालीग्राम की बारात श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर से निकाली जाएगी, जो रथ परिक्रमा स्थल, गोलबाजार चौक एवं दंतेश्वरी मंदिर चौक से होते हुए पुन: जगन्नाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। विवाह आयोजन में वर पक्ष की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार पाण्डे एवं उनके परिवार, ग्राम गुरिया तथा वधु पक्ष की जिम्मेदारी अश्वनी पाणिग्राही एवं उनके परिवार, ग्राम सुधापाल द्वारा निभाई जाएगी। समाज ने समस्त श्रद्धालुओं से इस मांगलिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
बैठक में समाज की वार्षिक सदस्यता शुल्क के संबंध में भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी के माध्यम से समाज के सभी 14 क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों को पत्र जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र के सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कराने की पहल की जाएगी। साथ ही निर्माणाधीन आरण्यक भवन के लिए समाज के सदस्यों द्वारा संकल्पित राशि जमा कराने का आह्वान भी किया गया। बैठक में गोंचा महापर्व के आयोजन से संबंधित आय-व्यय के लेखा-जोखा पर भी चर्चा हुई। गोंचा महापर्व समिति के सचिव द्वारा एक सप्ताह के भीतर महापर्व की आय और व्यय की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत किए जाने की बात बताई गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web