CNIN News Network

श्रीजगन्नाथ मंदिर में माता राधारानी का विशेष पूजा एवं किया गया सोलह श्रृंगार

20 Sep 2026   2 Views

श्रीजगन्नाथ मंदिर में माता राधारानी का विशेष पूजा एवं किया गया सोलह श्रृंगार

Share this post with:


जगदलपुर। रियासत कालीन श्रीजगन्नाथ मंदिर जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वार राधाष्टमी के पावन अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर में माता राधारानी के पूर्ण स्वरूप के रूप में विशेष पूजा-अर्चना एवं सोलह श्रृंगार किया गया। महालक्ष्मी मंदिर खंड़ के पुजारी शुभांसु पाढ़ी ने बताया कि परंपरानुसार राधाष्टमी तिथि पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में विराजमान महालक्ष्मीजी को राधारानी के पूर्ण स्वरूप के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर माता राधारानी का विशेष सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती, पूजन एवं कुमकुम पूजन संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा माता राधारानी को श्रृंगार एवं वस्त्र श्रद्धापूर्वक भेंट किए गये। पूजा विधान एवं भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web