Share this post with:
श्रीमद्भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के बीच मंडी ग्राउंड में भक्ति और आस्था का सैलाब इस तरह झूम रहा था कि चारों तरफ केवल एक ही गूंज सुनाई पड़ रहा था ..बृज की गली-गली में मचा है शोर,आयो है माखन चोर,जनम लियो हैं कृष्ण कन्हाई। जनम लियो है यशोदा के लाला। बधाई हो बधाई।
पंडाल के बीचो बीच बने कारीडोर में घूम-घूम कर भक्तों के बीच इन्द्रेश जी महाराज, सेवादार गुंजन प्रजापति मिष्ठान,चाकलेट,टाफी,खिलौने,माखन मिश्री और फूलों की वर्षा कर रहे थे। भक्ति गीत के बीच सोहर भी गाये जा रहे थे और भक्त सुर ताल मिलाते हुए जमकर नाच रहे थे।
Share this post with:
24 Sep 2026 10 Views
24 Sep 2026 40 Views
24 Sep 2026 58 Views
22 Sep 2026 13 Views