Share this post with:
00 अग्रसेन धाम में होगा 19 दिसंबर को भव्य आयोजन
रायपुर। राजधानी रायपुर में श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस साल का आयोजन अग्रेसन धाम, छोकरानाला में और भी बड़े स्वरुप में शनिवार 19 दिसंबर 2026 को किया गया है। श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने से पहले श्याम महोत्सव का प्रथम निमंत्रण पत्रिका श्याम मंदिर समता कालोनी में श्याम बाबा के श्रीचरणों में अर्पित करते हुए आयोजन की सफलता के लिए आर्शिवाद मांगा गया।
श्री श्याम महोत्सव में देश के नामचीन गायक कलाकार जुटेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार आयोजन अग्रेसन धाम, छोकरा नाला में किया गया है। श्री श्याम महोत्सव की तैयारियां व प्रचार प्रसार पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। श्याम बाबा को आमंत्रित करने के लिए समिति के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, महामंत्री विकास जिंदल एवं सर्वेश्वर शर्मा सहित सदस्यगण विकास तिवारी, शैलाश कसेरा, कमलेश गोयल, नितेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, पुष्परंजन जैन, कमल गुप्ता एवं आनंद अग्रवाल एवं अन्य सदस्य श्याम मंदिर में उपस्थित रहे।
Share this post with:
25 Nov 2026 1 Views
25 Nov 2026 15 Views
25 Nov 2026 18 Views
24 Nov 2026 112 Views
23 Nov 2026 143 Views
21 Nov 2026 368 Views
21 Nov 2026 430 Views