Share this post with:
रायपुर। गुढिय़ारी रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में 29 सितंबर की रात्रि में सेंधमारी करने वाले दो आरोपियों को गुढिय़ारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें मुख्य आरोपी बर्फ फैक्ट्री का मालिक निकला जो अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला, उपायुक्त नार्थ जोन दीपमाला कश्यप ने आज मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीमों ने दुकान और आसपास बारीकी से निरीक्षण कर सुनील जैन व कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ सीसीटीव्ही कैमरों के हजारों फुटेज को बारीकी से खंगाला गया। फुटेज में कुछ नकाबपोश युवकों को आते जाते देखा गया। इन सुरागों के आधार पर विशाल सचदेव 38 रामली हवलाई गली के पीछे आरएस बर्फ फैक्ट्री आजाद चौक रायपुर, सूरज ढीमर 32 ग्राम सुनवानी थाना मझोली जबलपुर (म.प्र.), हाल पता ग्राम बेलसुण्डा कोतवाली महासमुंद को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से चुराए गए सोने के आभूषण कीमत 50,000 रूपये, चांदी के आभूषण वजन लगभग 3.5 किलोग्राम कीमत 7,91,700 रूपये, आर्टिफिशियल आभूषण कीमत 10,000 रूपए और घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार सी जी 04 एम टी 8303 व बिना नंबर एक्टिवा कुल कीमत 14,51,700 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
मुख्य आरोपी विशाल सचदेव ने महासमुंद में बर्फ की फैक्ट्री खोली थी, जिसके लिए उसने लाखों रुपये का कर्ज लिया था। फैक्ट्री के नहीं चलने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ तथा लेनदार लगातार दबाव बनाए हुए थे। आर्थिक परेशानी के चलते विशाल सचदेव ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज ढीमर एवं एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के तहत ही ज्वेलर्स की दुकानों की तलाश की गई। रामनगर की दुकान को निशाना बनाते हुए कुछ दिनों तक लगातार रेकी की गई। तीनों ने 26-27 सितंबर की दरम्यानी रात्रि में दुकान की दीवार में आधा छेद किया व वापस लौट गए। इसके बाद 29-30 की दरम्यानी रात्रि में आरोपी पुन: दुकान के पास पहुंचे और पूर्व में किए गए छेद को बड़ा कर दुकान के अंदर प्रवेश किये तथा दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग निकले।
Share this post with:
04 Oct 2026 38 Views
04 Oct 2026 35 Views
04 Oct 2026 18 Views
04 Oct 2026 17 Views
04 Oct 2026 30 Views
03 Oct 2026 42 Views