CNIN News Network

श्री राम रोटी सेवा समिति की ओर से मेकाहारा में रोज नि:शुल्क भोजन वितरित

02 Sep 2026   37 Views

श्री राम रोटी सेवा समिति की ओर से मेकाहारा में रोज नि:शुल्क भोजन वितरित

Share this post with:

 

      रायपुर-- शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के कैंसर विभाग में श्री राम रोटी सेवा समिति की ओर से रोज सुबह 11 से निशुल्क भोजन बांटा जाता है समाज सेवी हरिकांत कोरी व नीरज गुप्ता से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि विगत दो-तीन वर्षों से श्री राम सेवा समिति की ओर से मेकाहारा के कैंसर विभाग में हर शनिवार को निशुल्क दाल चावल सब्जी रोटी बांंटी जाती थी जिसमें सभी धर्म के लोग जो मेकाहारा में भर्ती हैं व उनके परिजन प्रत्येक शनिवार को इस सेवा का लाभ उठाते थे जब समिति की ओर से हर शनिवार वहां भोजन बंाटा जाता तो हमें यह महसूस हुआ कि मेकाहारा में पूरे छत्तीसगढ़ के दूर-दूर के इलाकों से लोग इलाज करवाने आते हैं हमने देखा कि ज्यादातर छोटे शहरों व छोटे गावों से लोग यहां आते हैं ज्यादातर लोगों के पास इतने पैसे भी नहीं होते कि वह दो वक्त खाना खरीद कर अपना पेट भर सके जिस पर समिति के लोगों ने यह तय किया कि अब रोज मेकाहारा में निशुल्क भोजन बांटा जाए!

     सभी की सहमति से 22/8/2026 से अब श्री राम रोटी सेवा समिति की ओर से रोज 11 बजे मेकाहारा के कैंसर विभाग में भोजन बांटा जाता है उन्होंने बताया जब समिति ने दो-तीन साल पहले इसे शुरू किया था तो लोगों की संख्या कम थी मगर आज लगभग 400 से 500 लोग का भोजन यहां बांटा जाता है!

     उन्होंने बताया कि श्री राम रोटी सेवा समिति एक पंजीकृत समिति हैँ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर लिया गया है और समिति के नाम से बैंक खाता भी खुलवाया गया है जिसमें समिति से जुड़े लोग अपनी ओर से इस सेवा को सुचारू रखने के लिए अपना योगदान देते हैं अगर कोई इसमें अपनी ओर से दान देना चाहे तो उससे क्यूआर के माध्यम से दान लिया जाता है ताकि सीधा समिति के खाते पर दान जाए और पारदर्शिता बनी रहे!

   हरिकांत कोरी ने आगे कहा कि समिति मे सब संपन्न व्यापारी व शासकीय कर्मचारी जुड़े हैं जो सेवा भाव से इस कार्य को कर रहे हैं रोज ताजा खान कैटरर्स से बनवाकर सुबह 11 बजे मेकाहारा लाया जाता है और निशुल्क बांटा जाता है समिति का यह सोचना है कि मेकाहारा के कैंसर विभाग में लोगों को इलाज के दौरान बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है इलाज के दौरान मरीज व उसका परिवार जिस तकलीफ व परेशानी से गुजरता है वह सिर्फ वही महसूस कर सकता है समिति उन्हें निशुल्क भोजन प्रदान कर सिर्फ उनकी पीड़ा कम करने का काम कर रही है समिति के हरिकांत कोरी नीरज गुप्ता प्रवीण देवांगन निरंतर पिछले दो-तीन वर्षो से अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं समिति में और भी लोग हैं जो नाम उजागर न करने को कहते हैं वह बस सेवा करना चाहते हैं!

श्री राम रोटी सेवा समिति की ओर से मेकाहारा में रोज नि:शुल्क भोजन वितरित

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web