Share this post with:
रायपुर। मालवीय रोड स्थित श्री राधा गोपीनाथ मंदिर में श्री राधा सखी मंडल द्वारा सावन तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक नृत्य ने सभी को अकर्षित किया गया। वहीं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की जोड़ी ने सभी का मन मोह लिया।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष कविता गोयल एवं संरक्षक अंजना अग्रवाल ने बताया कि श्री राधा सखी मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलका सरावगी एवं ऋतु खंडेलवाल ने भजनों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर वातावरण को भक्तिमय किया। तत्पश्चात पूजा एवं मंजु ने मनमोहक नृत्य किया एवं बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कविता राठी, कविता गोयल,अंजना अग्रवाल,रश्मि गोयल ,मोनीता अग्रवाल ,रेखा अग्रवाल ,पुष्पा सिंघानिया ,अनिता अग्रवाल ,संगीता अग्रवाल उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि उक्त मंदिर स्वर्गीय गणेशरामजी द्वारा निर्मित है जो लगभग 125 वर्ष पुराना है,इसके साथ ही इस मंदिर की बनावट वृंदावन के मंदिरों जैसी बेहद खूबसूरत और आकर्षण का केंद्र है।
Share this post with:
10 Aug 2026 55 Views
10 Aug 2026 44 Views