Share this post with:
रायपुर। रावतपुरा कॉलोनी में स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवर समेत कैश लेकर भाग खड़े हुए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सकें।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में रविवार की देर रात पहले दुकान की दीवार तोड़ी और उसमें सेंध लगाकर गड्ढा बनाया। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने फौरन मामले की जानकारी टिकरापारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सकें और उन तक जल्द से जल्द पहुंच सकें।
Share this post with:
11 Aug 2026 1 Views
10 Aug 2026 36 Views
10 Aug 2026 34 Views