CNIN News Network

श्री गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा 29 अक्टूबर तक, संकर्षण जी महाराज करायेंगे सत्संग

27 Oct 2026   34 Views

श्री गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा 29 अक्टूबर तक, संकर्षण जी महाराज करायेंगे सत्संग

Share this post with:

 

 

रायपुर। कार्तिक माह के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में धर्म, अध्यात्म, ज्ञान और भक्ति की दिव्य धारा प्रवाहित होने जा रही है। श्रीमद्भगवद्गीता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा जीवन में ज्ञान, भक्ति और कर्म के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'श्री गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथाÓ का आयोजन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया गया है। कथा के समापन के अगले दिन, 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे हवन पूजन होगा। यह आध्यात्मिक आयोजन रायपुर के अश्वनी नगर स्थित सोनकर मैरिज पैलेस में किया गया है। आयोजनकर्ता श्रीमती नमिता पात्रा एवं मां कामाख्या धर्माध ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।

प्रयागराज से पधारे परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान, आध्यात्मिक चिंतन और जीवनोपयोगी संदेशों से परिचित कराएंगे। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए कर्म, धर्म, भक्ति और कर्तव्य के उपदेशों को सरल एवं सहज रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर सकें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web