Share this post with:
* स्कूल के विकास कार्य और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना पहली प्रथमिकता है: श्रवण
रायपुर। रायपुर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें श्रवण यदु को शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पुनर्गठन केंद्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया है, इसमें शाला प्रबंधन समिति को मुख्य रूप से स्कूल के कामकाज पर नजर रखना, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, स्कूल विकास योजना तैयार करना और शिक्षकों व अभिभावकों के बीच तालमेल बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना है। मुख्य कार्य और जिम्मेदारियां निगरानी करना: स्कूल के नियमित कामकाज, शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति तथा मिड-डे मील की व्यवस्था पर नजर रखना। विकास योजना: स्कूल की जरूरतों (जैसे भवन मरम्मत, शिक्षण सामग्री) को ध्यान में रखते हुए 'स्कूल विकास योजनाÓ तैयार करना।फंड का प्रबंधन: सरकार से मिलने वाले अनुदान और फंड का पारदर्शी और सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना। नामांकन बढ़ाना: आसपास के सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना और पढ़ाई बीच में छोडऩे वाले बच्चों की संख्या को कम करना। संवाद स्थापित करना: अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करना। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और उनका स्कूल छूटना ड्राप आउट रोकना। इसके अलावा अध्यक्ष और टीम स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करना है। श्रवण यदु ने कहा कि मैं एक समाज सेवक हूं और मुझे शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मैं निश्चित ही स्कूल के विकास कार्य और बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम करूंगा इससे स्वामी शहीद स्मारक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का नाम रोशन होगा। शाला प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ शिक्षाविद संजय जोशी, उपाध्यक्ष नेहा राठौर, सचिव रमाकांत झा प्रिंसिपल, सदस्य राजेश पांडे, रजनीश पात्रा, संतोष अग्रवाल, सहित सोनू कुर्रेशी को नियुक्त किया गया।
Share this post with:
11 Aug 2026 8 Views
10 Aug 2026 37 Views
10 Aug 2026 34 Views