Share this post with:
रायपुर। होटल कारोबारी और शराब, डीएमएफ घोटाले के प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को जान के एवज में 25 करोड़ रुपए की मांग करते हुए इंटरनेशनल काल किया था। इस मामले में वह पुलिस पकड़ से बाहर है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। आज पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 10 हजार का इनाम घोषित करते हुए कहा कि यह इनाम उसे दिया जाएगा जो शोएब को पकड़वाने में पुलिस का सूचक होगा। इससे पहले डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी का आदेश मिलने के बाद से शोएब फरार है। पुलिस उसकी तलाश में मध्यप्रदेश, नई दिल्ली, महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्यों में दबिश दे रही है लेकिन अभी तक शोएब की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Share this post with:
16 Oct 2026 10 Views
16 Oct 2026 17 Views
16 Oct 2026 10 Views
16 Oct 2026 17 Views
16 Oct 2026 22 Views
16 Oct 2026 16 Views
14 Oct 2026 25 Views