Share this post with:
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर पेंड्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास को रिजर्व केंद्र गौरेला से मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे को खोडरी चौकी से थाना गौरेला भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को शिकायत शाखा एवं नियंत्रण कक्ष से हटाकर खोडरी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं पेंड्रा थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर को शिकायत शाखा, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल, जनदर्शन, जनशिकायत, सीएमएस पोर्टल, मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक अवधेश यादव को पेंड्रा थाने से सिवनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा को सिवनी चौकी से पेंड्रा थाना भेजा गया है। महिला आरक्षक भारती मिश्रा की एसपी कार्यालय की मुंशी/स्टेनो शाखा से संबद्धता समाप्त कर उन्हें पुन: थाना पेंड्रा में पदस्थ किया गया है।
Share this post with:
28 Nov 2026 10 Views
28 Nov 2026 17 Views
28 Nov 2026 19 Views