Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में घाटपदमुर स्थित शिवानंद आश्रम में सामूहिक कन्या विवाह समारोह सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रविवार को संपन्न किया गया, जिसमें 35 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे और उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री एवं उपहार भेंट किए गए, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।
सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। विवाह की सभी रस्में विधिवत ढंग से संपन्न कराई गईं। विधायक विनायक गोयल ने स्वयं दूल्हा-दुल्हनों को तेल-हल्दी चढ़ाकर इस पावन अवसर में भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से बातचीत कर उन्हें वैवाहिक जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों आपसी सम्मान, समझ और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, गणमान्य अतिथि एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना और समाज में दहेज जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सकारात्मक संदेश देना रहा।
Share this post with:
03 May 2026 6 Views
03 May 2026 70 Views
03 May 2026 58 Views
02 May 2026 17 Views