Share this post with:
शिवनंदनपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नगर पंचायत क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं आमजन के बीच पहुँचकर भाजपा अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच कार्य कर रही है तथा नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आमजन का उत्साह, आत्मीयता और विश्वास स्पष्ट संकेत दे रहा है कि शिवनंदनपुर में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शिवनंदनपुर के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं विकास की निरंतर गति के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान करें। जनसंपर्क अभियान में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Share this post with:
27 May 2026 23 Views
27 May 2026 23 Views
27 May 2026 11 Views
26 May 2026 39 Views