CNIN News Network

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के पुन: प्रधान बने सरदार हरजिंदर सिंह धामी

20 Nov 2026   114 Views

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के पुन: प्रधान बने सरदार हरजिंदर सिंह धामी

Share this post with:

00 छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई
रायपुर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद पर एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी के पुन: निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के सिक्ख समाज एवं धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार समिति के छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सैनी, संत महेंद्र सिंह सिब्बल फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह सिब्बल, सरदार परगट सिंह सैनी एवं सरदार रणजीत सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से सरदार हरजिंदर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि उनका पुन: प्रधान चुना जाना उनके प्रति सिख संगत के विश्वास, उनके अनुभव, पंथ के प्रति समर्पण तथा धार्मिक एवं सेवा कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी केवल एक प्रबंधन संस्था नहीं, बल्कि सिख पंथ की धार्मिक मर्यादाओं, गुरुद्वारा साहिबानों की सेवा, गुरु साहिबान की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार, सिख इतिहास एवं विरासत के संरक्षण और मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें धर्म के प्रति श्रद्धा, निष्काम सेवा, दूरदर्शिता और पंथ की एकता के प्रति अटूट भावना आवश्यक है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के पुन: प्रधान बने सरदार हरजिंदर सिंह धामी

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, नरेन्द्र सिंह हरगोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, अवतार सिंह बागल, मानवेंद्र सिंह डडियाला, कुलवंत सिंह खालसा, मंजीत सिंह भाटिया, देवेंदर सिंह चावला, अमरीक सिंह सूर, त्रिलोचन सिंह होरा, इंदर सिंह इस्सर, मित्रसेन धीमान, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, बंटी जुनेजा, रोमी चड्ढा, इंदरपाल सिंह गांधी, जसप्रीत सिंह चावला, प्रधान सिंह, इकबाल सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह राजू छाबड़ा, बलजीत सिंह चावला, गुरमीत सिंह छाबड़ा, महेन्द्र पाल सिंह छाबड़ा, तरनजीत सिंह मल्होत्रा, सागर सिंह छाबड़ा, अत्तर सिंह, करमजीत सिंह नोटा ने आशा व्यक्त की है कि सरदार हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एसजीपीसी धार्मिक प्रचार-प्रसार, गुरमत शिक्षा, सिख युवाओं को गुरु परंपराओं से जोडऩे, जरूरतमंदों की सहायता, सिख धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और देश-विदेश की संगत को पंथ की सेवा के साथ जोडऩे के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
सभी ने अरदास की कि वाहेगुरु सरदार हरजिंदर सिंह धामी को चढ़दी कला, उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति, विवेक एवं सेवाभाव प्रदान करें, ताकि वे गुरु साहिब की कृपा से सिख पंथ, संगत और मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित रहकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचें। वाहेगुरु जी उनके कार्यकाल को सफल बनाएं और पंथ की सेवा के लिए उन्हें सदैव समर्पित रहने की शक्ति प्रदान करें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web