Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता श्री कनक तिवारी के निधन पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

विधिक और बौद्धिक क्षेत्र में योगदान सदा रहेगा याद
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्री कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक एवं बौद्धिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विधि, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में श्री तिवारी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
परिजनों को संबल देने की प्रार्थना
शिक्षा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
Share this post with:
28 Nov 2026 34 Views
28 Nov 2026 29 Views
28 Nov 2026 44 Views
28 Nov 2026 42 Views